सुपेला थाना के पीछे स्थापित होगी थोक सब्जी मंडी, आकाशगंगा थोक सब्जी मंडी में खत्म होगी भीड़ की समस्या…
त्वरित खबरे -रुची सिंह रिपोर्टिंग

भिलाईनगर-आकाशगंगा सुपेला थोक सब्जी मंडी में अधिक भीड़ होने के चलते अव्यवस्था बनी रहती है. स्थिति को देखते हुए सुपेला थाना के पीछे लगभग 35 करोड रुपए की लागत से थोक सब्जी मंडी स्थापित करने का फैसला लिया गया है. इसके लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है.आकाशगंगा सुपेला थोक सब्जी मंडी में भारी वाहन के आवागमन के दौरान हमेशा सड़क दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है. इसे देखते हुए सुपेला पुलिस थाना के पीछे लगभग 11 एकड़ भूमि में थोक सब्जी मंडी का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है.

उक्त क्षेत्र में व्यवस्था बनाए जाने के लिए कोसा नाला के समानांतर एक सड़क का निर्माण एवं हरियाली के लिए पेड पौधे भी रोपित किया जा रहे हैं. वहीं महापौर परिषद से उक्त प्रस्ताव को स्वीकृत भी करा लिया है.

भारी गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था : अन्य प्रदेशों से सब्जी एवं फल लेकर आने वाले भारी वाहन के पार्किंग एवं लोडिंग अनलोडिंग के लिए सुव्यवस्थित स्थल निर्माण किया जा रहा है जहां भारी ट्रक खड़ी रहेगी. उनके आवागमन के लिए सुव्यवस्थित सड़क निर्माण होगा, यहां किसी तरह का कोई ट्रैफिक दबाव नहीं रहेगा

दुकानों के बीच से निकलेगी सड़क : आवागमन के लिए काफी चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा. दुकान तथा गोदाम काफी बड़े बनाए जा रहे हैं. जहां माल रखने से लेकर ट्रांसपोर्टिंग तक बेहतर सुविधा होगी. नेशनल हाइवे में होने के कारण माल लाने ले जाने में भी काफी सुविधा टकानदारों को होगी|

YOUR REACTION?

Facebook Conversations