डोंगरगढ़-मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को  06 मोटरसाइल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।*   *आरोपी गिरवर यादव द्वारा लगातार मोटर
राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख-राजनांदगांव

**

*थाना डोंगरगढ़, 

 मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को  06 मोटरसाइल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

✳️ *आरोपी गिरवर यादव द्वारा लगातार मोटर सायकल चोरी कर ₹2,000/-, ₹1,500/- एवं ₹5,000/- में बिक्री करना पाया गया।*

✳️ *चोरी की एक्टिवा स्कूटी खरीदने वाले अजय यादव, चोरी की एच.एफ. डीलक्स मोटर सायकल खरीदने वाले वासु मंडावी तथा चोरी की पैशन प्रो मोटर सायकल खरीदने वाले आकाश यादव को भी गिरफ्तार किया गया।*

✳️ *आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक्टिवा, एच.एफ. डीलक्स एवं पैशन प्रो मोटर सायकल बरामद की गई।*

✳️ *अन्य अपराधों में आरोपी गिरवर यादव से चोरी की 02 मोटर सायकल, कुल कीमत ₹65,000/- बरामद की गई।*

✳️ *चोरी की संपत्ति खरीदने एवं चोरी की संपत्ति को छिपाने में सहयोग करने वाले आरोपियों के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।*

*गिरफ्तार आरोपीगण*

1. गिरवर यादव पिता राजाराम यादव, उम्र 26 साल, निवासी बजरंगपुर नवागांव, ओ.पी. चिखली, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

2. अजय यादव पिता संतोष यादव, उम्र 38 साल, निवासी एक बत्ती पांच रास्ता, गौरा चौक, डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

3. वासु मंडावी पिता बहुर सिंह मंडावी, उम्र 20 साल, निवासी एक बत्ती पांच रास्ता, गौरा चौक, डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

4. आकाश यादव पिता शंकर यादव, उम्र 25 साल, निवासी बुधवारापारा, वार्ड नं. 14, डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

                            प्रार्थी हरीहर महतो पिता बीस्टुचरण महतो, उम्र 53 वर्ष, निवासी आर.ई. 3 रेलवे कॉलोनी डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा दिनांक 29-09-2026 को थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 28-09-2026 को सुबह करीब 08:00 बजे वह अपनी एक्टिवा ग्रे कलर क्रमांक MH 49 AX 2090 से ड्यूटी जाने के लिए घर से रेलवे स्टेशन गया था। अपनी उक्त एक्टिवा वाहन को रेलवे स्टेशन के स्टाफ वाहन पार्किंग में खड़ी कर ड्यूटी हेतु चला गया। रात्रि करीब 11:00 बजे वापस आने पर उसकी एक्टिवा वाहन पार्किंग में नहीं थी। आसपास पता तलाश करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। अज्ञात चोर द्वारा उसकी एक्टिवा वाहन, कीमत करीब ₹25,000/-, को चोरी कर ले जाना बताया गया।  रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान चोरी गई एक्टिवा के एक बत्ती पांच रास्ता में आरोपी अजय यादव के पास होने की संभावना मुखबिर द्वारा बताए जाने पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। आरोपी अजय यादव को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर पूछताछ करने पर उसने दिनांक 28-09-2026 को गिरवर उर्फ गोलू यादव से एक स्कूटी ₹1,500/- में खरीदना बताया। स्कूटी उक्त प्रकरण से संबंधित होने पर उसे जप्त किया गया तथा आरोपी अजय यादव का मेमोरेंडम कथन लिया गया।  आरोपी अजय यादव के मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी गिरवर उर्फ गोलू यादव की तलाश की गई। आरोपी को छिरपानी डोंगरगढ़ के पास से पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने मोटर सायकल स्प्लेंडर क्रमांक CG 08 F 0378, कीमत करीब ₹15,000/-, को स्टेशन में छिपाकर रखना बताया, जिसे बरामद कर पुलिस कब्जे में लिया गया। उक्त वाहन थाना डोंगरगढ़ के अपराध क्रमांक 578/2026 से संबंधित होने से जप्त किया गया। आरोपी गिरवर यादव उर्फ गोलू के मेमोरेंडम कथन में उसके द्वारा दिनांक 28-09-2026 से लगातार मोटर सायकल एवं स्कूटी चोरी कर ₹2,000/-, ₹1,500/- एवं ₹5,000/- में बिक्री करना बताया गया। उसके द्वारा एक एक्टिवा स्कूटी आरोपी अजय यादव, एक मोटर सायकल HF Deluxe आरोपी वासु मंडावी को तथा एक अन्य मोटर सायकल Passion Pro आरोपी आकाश यादव को बेचने की जानकारी दी गई। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी वासु मंडावी के कब्जे से चोरी कर बेची गई HF Deluxe मोटर सायकल, कीमत करीब ₹30,000/-, बरामद की गई। वासु मंडावी ने उक्त मोटर सायकल को ₹5,000/- में गिरवर यादव से खरीदना बताया तथा वाहन की कोई रसीद नहीं होना बताया। इसी प्रकार आरोपी आकाश यादव से पूछताछ करने पर उसने दिनांक 29-09-2026 को Passion Pro मोटर सायकल, कीमत करीब ₹20,000/-, को गिरवर यादव से ₹1,800/- में खरीदना बताया। वाहन को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी आकाश यादव ने भी वाहन की कोई रसीद अथवा दस्तावेज नहीं होना बताया। विवेचना के दौरान आरोपी गिरवर यादव उर्फ गोलू द्वारा लगातार दिनांक 28, 29 एवं 30-09-2026 को मोटर सायकल चोरी कर बिक्री करना पाया गया। वहीं आरोपी अजय यादव द्वारा चोरी की एक्टिवा स्कूटी को ₹1,500/- में, आरोपी वासु मंडावी द्वारा चोरी की HF Deluxe मोटर सायकल को ₹5,000/- में तथा आरोपी आकाश यादव द्वारा चोरी की Passion Pro मोटर सायकल को ₹1,800/- में बिना रसीद एवं दस्तावेज के खरीदना पाया गया। आरोपियों द्वारा चोरी की संपत्ति खरीदना एवं चोरी के माल को छिपाने में सहयोग करना पाए जाने पर प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई।

                      आरोपी गिरवर यादव उर्फ गोलू  के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी गिरवर यादव से अपराध क्रमांक 567/2026 एवं 581/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की 02 मोटर सायकल, कुल कीमत ₹65,000/- बरामद कर जप्त की गई हैं।

            *पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति बरामद की गई।* ‎

YOUR REACTION?

Facebook Conversations