*शुकराना समिति का सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ*
आज दिनांक 13/11/25 को हमारी संस्था शुकराना महिला सेवा समिति के द्वारा स्लम एरिया में स्थित स्कूल शासकीय प्राथमिक शाला, शर्मा कॉलोनी विवेकानंद नगर कैंप- 2 के बच्चों में जूता एवं मोजे का वितरण किया गया।
जिसमें संस्था प्रमुख रीटा कुखरानियां जी, सचिव नगीना यादव, प्रधान पाठिका रेखा सिंह एवं शिक्षक- राकेश कौशिक जी उपस्थित थे।
प्रधान पाठिका रेखा सिंह ने बताया
स्कूल में जूता पहनकर आना यह बच्चों के लिए पहला अनुभव रहेगा।
प्रधान पाठिका रेखा सिंह एवं शाला परिवार ने शुकराना महिला सेवा समिति का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
रीटा कुखरानिया
शुकराना महिला सेवा समिति
भिलाई,दुर्ग
(छत्तीसगढ़)

Facebook Conversations