पंजाब के सीनियर आईपीएस अफसर गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने पुलिस विभाग से वीआरएस ले ली है.....
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

 पंजाब के सीनियर आईपीएस अफसर गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने पुलिस विभाग से वीआरएस ले ली है. वह इस समय एडीशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गुरिंदर सिंह ढिल्लों के पद पर तैनात थे.

रिटायरमेंट लेने के बाद उन्होंने एक ट्वीट के जरिये कहा कि वह इस समय ‘आजाद’ महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पता नहीं आने वाले दिनों में उनको किस्मत कहां ले जाएगी. पर अभी उन्होंने कोई भविष्य में क्या करना है, इसके बारे में कोई निर्णय नहीं लिया.

गौरतलब है कि ढिल्लों ने अपना पुलिस में नौकरी डीएसपी के तौर पर शुरू की. 1997 में वह आईपीएस कॉडर में आ गए. 27 साल तकवह आईपीएस अफसर रहे. उनकी कुल सेवा 24 वर्ष की है. उन्होंने अलग-अलग जिलों में और पुलिस रेंजों में उच्च पदों पर काम किया है. कयास लगाया जा रहा है कि वह राजनीति में कदम रखेंगे, लेकिन उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की.

    YOUR REACTION?

    Facebook Conversations