PM मोदी के बयान के खिलाफ कांग्रेस ने EC में दी शिकायत  'घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप'
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

कांग्रेस ने पार्टी के घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग से करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पीएम मोदी ने 6 अप्रैल को राजस्थान के अजमेर में एक रैली को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की थी.

Image

कांग्रेस ने पार्टी के घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग से करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई है. पीएम मोदी ने 6 अप्रैल को राजस्थान के अजमेर में एक रैली को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की थी. उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को 'झूठ का पुलिंदा' बताया और कहा कि इसके हर पन्ने से 'भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की बू आ रही है'.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations