**Operation Suraksha : यातायात पुलिस की प्रभावी एवं संयोजित कार्रवाई.....
दिनांक 06.12.2025 को सायं यातायात जोन आकाशगंगा के प्रभारी निरीक्षक पी. डी. चंद्रा तथा हमराह आरक्षक 1137 नवनीत कलसी, आरक्षक 1622 रिंकू सोनी एवं आरक्षक 1782 दिव्य देव द्वारा घड़ी चौक सुपेला क्षेत्र में नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान वेन्यू कार क्रमांक CG 04 QJ 9700 को रोककर एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया, जिसमें वाहन चालक कुलदीप साहू तथा साथ बैठे दो व्यक्ति शराब सेवन की स्थिति में पाए गए। तीनों के विरुद्ध धारा 185, 184 एवं 194(c) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
*वाहन को खड़ा करने हेतु कहे जाने पर चालक द्वारा सूचित किया गया कि कार में दो बैगों में लगभग 4 किलो 800 ग्राम सोने की ज्वेलरी है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग पाँच करोड़ रुपये है। ज्वेलरी से संबंधित वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत न करने तथा पूछताछ के दौरान सहयोग न करने पर विषयक सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देशानुसार ज्वेलरी एवं संदेही व्यक्तियों को थाना सुपेला के सुपुर्द किया गया। प्रकरण की अग्रिम तस्दीक एवं जांच सुपेला थाना द्वारा की जा रही है।*
*इसी दौरान पावर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने हाईवे मार्ग पर ऑटो चालकों द्वारा वाहनों को अवैध रूप से खड़ा किया जाना पाया गया, जिससे मार्ग की प्रभावी चौड़ाई कम हो रही थी एवं दुर्घटना की संभावनाएँ बढ़ रही थीं। स्थिति का संज्ञान लेते हुए संबंधित ऑटो चालकों के विरुद्ध कठोर चालानी कार्रवाई की गई तथा सभी ऑटो को मौके से हटाया गया, जिससे मार्ग पुनः सुचारू कराया गया।*
*जिलेभर में Operation Suraksha के अंतर्गत की गई समन्वित कार्रवाई में ब्लैक फिल्म के 08, नो पार्किंग के 25 तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के कुल 18 प्रकरण दर्ज किए गए। ड्रिंक एंड ड्राइव के प्रकरणों में संबंधित वाहनों को जप्त कर आवश्यक प्रकरण पोरा-करण न्यायालय भेजे गए।*
**अपील**
यातायात पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। नागरिकों से अनुरोध है कि शराब सेवन कर वाहन न चलाएँ, सार्वजनिक मार्गों पर अवैध पार्किंग से बचें तथा कीमती सामान का परिवहन वैधानिक दस्तावेजों के साथ ही करें।

Facebook Conversations