मुरासु चक्रवात का असर: छत्तीसगढ़ के मध्य-दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार, आज 19 और कल 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं तेज हवाओं और बारिश को देखते हुए किसानों तथा आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।
मौसम विभाग ने लोगों को जारी चेतावनी का पालन करने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी

Facebook Conversations