रायपुर में मुख्य पाइपलाइन फूटने से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इसके चलते शहर की 6 पानी टंकियों से आज पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इस वजह से 10 हजार से अधिक घरों में रहने वाले लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार, मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद मरम्मत का काम जारी है। पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होने तक संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इससे कई इलाकों के रहवासियों को दैनिक जरूरतों के लिए पानी की किल्लत हो सकती है।
नगर निगम की ओर से पाइपलाइन सुधारने का काम किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सलाह दी गई है कि वे पानी का पर्याप्त भंडारण रखें और उपलब्ध पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग करें।


Facebook Conversations