राजधानी रायपुर में 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घटना के बाद छात्रा को डराया-धमकाया था, जिसके चलते वह करीब एक महीने तक किसी को कुछ नहीं बता पाई।
जानकारी के अनुसार, छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। नाबालिग पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और उनके प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Facebook Conversations