आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर 16 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन रद्द, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
त्वरित ख़बरें :भूमिका रिपोर्टिंग

आयुष्मान भारत योजना में अनियमितताओं के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मरीजों को एजेंटों के माध्यम से अस्पतालों तक बुलाने और योजना के नियमों के विपरीत काम करने के आरोपों के चलते 16 अस्पतालों का पंजीयन रद्द कर दिया गया है। इनमें सबसे ज्यादा 8 अस्पताल रायपुर के शामिल हैं।

कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और उपचार प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है, ताकि योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंच सके।

इस कार्रवाई से स्वास्थ्य क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, विभाग की इस सख्ती को योजना में होने वाली अनियमितताओं पर रोक लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations