रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के आसार हैं। राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। तापमान बढ़ने से दिन के समय गर्मी का एहसास बढ़ सकता है।
मौसम में बदलाव के चलते कहीं बादल छाने तो कहीं हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है। बिजली चमकने और गिरने की आशंका को देखते हुए खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है।
फिलहाल मौसम विभाग की नजर प्रदेश के मौसम संबंधी बदलावों पर बनी हुई है।

Facebook Conversations