ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी,प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी को ...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और मंदिर पर शादी करा दी. इस विवाह की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है.पूरा मामला निचलौल थाना क्षेत्र के गांव का है. ग्रामीणों ने प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पकड़ कर पहले समझाया फिर दोनों की गांव के ही मंदिर में शादी करा दी. इस घटना की जानकारी आसपास के गांव के लोगों को हुई तो मंदिर में मजमा लग गया. हालांकि किसी प्रकार के विवाद की बात सामने नहीं आई है.गांव में रहने वाली एक युवती से पास के ही गांव का युवक प्रेम करता था. दोनों अक्सर छुप-छुप कर मिलते थे. सोमवार को दोनों को एक साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद दोनों की सहमति पूछी. युवक-युवती दोनों की रजामंदी के बाद गांव के ही मंदिर में शादी की रस्में पूरा करा दी गईं. इस दौरान कई गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे.



YOUR REACTION?

Facebook Conversations