डोंगरगढ़। पीएम श्री सेजेस डोंगरगढ़ में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के तत्वावधान में तीन दिवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।
राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख-राजनांदगांव

पीएम श्री सेजेस डोंगरगढ़ में तीन दिवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला का शुभारंभ

डोंगरगढ़। पीएम श्री सेजेस डोंगरगढ़ में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के तत्वावधान में तीन दिवसीय हस्तशिल्प कार्यशाला का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत वस्त्र मंत्रालय द्वारा संचालित हस्तशिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम (Craft Demonstration-cum-Awareness Programme) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस उद्घाटन समारोह में  डोंगरगढ़ विकासखंड के श्री श्रीनिवास मिश्रा ( विकासखंड शिक्षा अधिकारी,) श्री. आर . एन देवांगन (हस्तशिल्प कार्यक्रम प्रभारी, भारत सरकार) ,श्रीमती पूर्णिमा साहू ,( प्रभारी प्राचार्य), आमंत्रित शिल्पकार श्री तुषार मरावी, श्रीमती खुशबू पावली, श्री शुभम चक्रधारी ,श्री अमर कौड़ापे ,आदि  उपस्थित अतिथियों ने अपनी उपस्थिति देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हस्तशिल्प विशेषज्ञों द्वारा पारंपरिक हस्तकलाओं जैसे मिट्टी शिल्प , काष्ठ शिल्प, गोंडी पेंटिंग, गोदना आदि पर प्रदर्शन किया गया तथा प्रतिभागियों विद्यार्थियों को विभिन्न हस्तशिल्प विधाओं, उनकी उपयोगिता एवं रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया गया।

कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों में रचनात्मकता, कौशल विकास, उद्यमशीलता तथा भारतीय पारंपरिक हस्तकलाओं के प्रति जागरूकता विकसित करना है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य श्री जे एस चंदेल ने इस पहल को विद्यार्थियों के कौशल संवर्धन एवं रचनात्मक विकास की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अतिथिगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। तीन दिवसीय यह कार्यशाला प्रतिभागियों को नई कलात्मक विधाएं सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करेगी। कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं संचालन सुश्री फरहा अंजुम ( व्याख्याता) , एवं डॉ. निरंजन ठाकुर द्वारा किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations