मां-बेटे ने किया सुसाइड: फंदे से लटका मिला दोनों का शव, मचा हड़कंप
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

 राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यहां ब्यावरा थाना क्षेत्र के शिवजी मार्ग कॉलोनी में मां-बेटे का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Image

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम रीता सोनी और उसके बेटे का नाम हरिओम सोनी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सुसाइड के एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह भी जानकारी सामने आई है कि मृतक युवक हरिओम सोनी का कुछ दिन पहले ही पटवारी भर्ती में चयन हुआ था। 

ऐसे में अचानक से आत्महत्या का कदम उठाने के चलते पुलिस भी हैरत में पड़ गई। फिलहाल पुलिस ने मां-बेटे को शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations