जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे के टोल पर गुरुवार को ब्रेक फेल ट्रक असंतुलित होकर पोल से जा टकराया। घटना का CCTV भी सामने आया है। हादसे में ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पोल से टकराने से पहले ट्रक ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक जयपुर से अजमेर की ओर आ रहा था। गनीमत रही कि ट्रक पोल से टकराकर रुक गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ था। हादसे के बाद पलटा ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि बाइक लेन में उस दौरान कोई नहीं था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जयपुर की ओर से एक ट्रक तेज गति से आ रहा था। टोल पर लेन में एंट्री के लिए उसने ब्रेक लगाए तो लगे नहीं। मौजूद लोगों ने बताया कि लेन में दूसरी गाड़ियां और ट्रक-ट्रोला भी खड़े थे। ड्राइवर इन सभी को बचाते हुए ट्रक को लास्ट वाली लेन में ले गया। यहां डिवाइडर से टकराकर ट्रक पोल से भिड़ गया। टक्कर से पहले ही ड्राइवर ने कूद कर जान बचा ली। ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि पीछे का हिस्सा पलट गया। हादसे के बाद टोल पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Facebook Conversations