हादसे में 4 महिलाओं की मौत, 24 लोग घायल,ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर......
त्वरित खबरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
 यूपी के मैनपुरी जिले में बड़ा हादसा हो गया. भोगांव में आज सुबह ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी. भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 24 लोगों के घायल हो गए.  जानकारी के अनुसार कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र में स्थित गांव कुंवरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री की थाना बिछवां के गांव बेलधारा में शादी हुई है. उनकी पुत्री ने 10 दिन पहले  पुत्र को जन्म दिया था. शुक्रवार को उसका नामकरण संस्कार था. वीरेंद्र सिंह अपने परिवारीजनों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव बेलधारा गए थे. शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर वापस घर लौट रहे थे. भोगांव क्षेत्र में द्वारकापुर के पास ट्रैक्टर की लाइट खराब हो गई. चालक ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और लाइट की मरम्मत करने लगा. तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई ट्रॉली में बैठी फूलमती पत्नी अवधेश, रमाकांति पत्नी दफेदार, संजय देवी पत्नी राजेश की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 25 लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां द्रोपदी देवी पत्नी विशुन दयाल ने भी दम तोड़ दिया. सभी मृतक और घायल गांव कुंवरपुर छिबरामऊ के निवासी हैं. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations