घटना CCTV में कैद हवस की ऐसी भूख…बेजुबान को भी नहीं छोड़ा: गाय के साथ नाबालिग ने किया Rape...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

मध्य प्रदेश  के शिवपुरी जिले से एक बेहद ही शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां हवस की भूख मिटाने के लिए बेजुबान जानवर को भी नहीं छोड़ा। दरअसल, एक नाबालिग ने गाय के साथ अश्लील हरकत  की। यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर रोड पर नगर पालिका का कांजी हाउस है। जहां बीमार और सड़क दुर्घटना में घायल गोवंश का इलाज किया जाता है। पशु रक्षक संघ इस कांजी हाउस की देख रेख करता है। हाउस की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी भी लगाया गया है।बीती रात पशु रक्षक संघ के अध्यक्ष के मोबाइल पर कैमरे का अलार्म बजा। जब उन्होंने मोबाइल में देखा तो कांजी हाउस में एक नाबालिग लड़का अपने कपड़े उतारकर गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा है। यह देख उन्होंने इसकी जानकारी पशु रक्षक संघ के सदस्यों और बजरंग दल को दी। इसके बाद कांजी हाउस पहुंचे और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ धारा 377 और पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations