घरेलू विवाद में धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को जामुल पुलिस ने किया गिरफ्तार*
▪️ *गाली-गलौज कर मारपीट एवं धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
▪️ *घरेलू विवाद के दौरान महिला के साथ की गई मारपीट की घटना*
▪️ *आरोपी को घेराबंदी कर त्वरित कार्यवाही में पकड़ा गया*
▪️ *घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त*
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 02.04.2026 को प्रार्थिया हर्षा माण्डरे, निवासी आदित्य नगर दुर्ग द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपनी भतीजी के घर हाउसिंग बोर्ड भिलाई आई हुई थी। उसी दौरान भतीजी के पति द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई तथा घर में रखे धारदार हथियार से हमला किया गया।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 200/2026 धारा 296, 351(3), 115(2) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी सुदीप जाधव, उम्र 40 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
घरेलू विवाद
▪️ घटनास्थल :
हाउसिंग बोर्ड, भिलाई
▪️ आरोपी का नाम :
1. सुदीप जाधव, उम्र 40 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई
▪️ जप्त सामग्री :
1. एक धारदार हथियार
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सउनि महफूज खान, आरक्षक महात्मा साहू, अतुल सिंह, तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह एवं संतोष की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घरेलू विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें तथा किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधि से दूर रहें। किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
—0000—

Facebook Conversations