उत्तर प्रदेश में लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण की 8 लोकसभा सीट के लिए कुल 91 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन सीटों में से 7 सीटों पर भाजपा का कब्जा है जबकि अमरोहा बसपा के पास है। 2024 के चुनाव में कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होगा तो कुछ सीटों पर भाजपा और सपा आमने- सामने होगी। आइए जानते हैं दूसरे चरण की हाॅट सीटों पर क्या है समीकरण?मथुरा लोकसभा सीट हाईप्रोफाइल सीट मानी जाती है। इस सीट से हेमा मालिनी (Hema Malini) लगातार दो बार चुनाव जीत चुकी हैं और भाजपा ने एक बार फिर इन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इस सीट से मुकेश धनगर को और बसपा ने यहां जाट बिरादरी से आने वाले सुरेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है। यह सीट जाट बाहुल्य मानी जाती है, ऐसे में यह माना जा रहा है कि अगर मथुरा सीट पर बसपा जाट-दलित वोटों को जोड़ने में कामयाब रही तो बीजेपी के लिए चिंता की बात हो सकती है।लोकसभा सीट पर बीजेपी से अरुण गोविलमैदान में है, जो TV सीरियल ‘रामायण’ में प्रभु राम की भूमिका में दिख चुके हैं। सपा ने यहां से सुनीता वर्मा तो बसपा ने देवव्रत त्यागी को अपना प्रत्याशी बनाया है। 2019 के चुनाव में मेरठ सीट पर बीजेपी ने मामूली वोटों से जीत दर्ज किया था और उन्हें बसपा के याकूब कुरैशी ने कांटे की टक्कर दी थी। इस बार भी मेरठ का चुनाव बीजेपी बनाम बसपा होता नजर आ रहा है।गाजियाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी ने दो बार सांसद रहे वीके सिंह का टिकट काटकर अतुल गर्ग पर दांव लगाया है। इंडिया गठबंधन में यह सीट कांग्रेस को मिली है। कांग्रेस ने यहां से डॉली शर्मा को टिकट दिया है तो बसपा से नंद किशोर पुंडीर मैदान में है। वीके सिंह का टिकट कटने की वजह से ठाकुर समुदाय के बीच नाराजगी है।गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) लोकसभा सीट से बीजेपी ने लगातार दो बार सांसद बन रहे डॉ महेश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। सपा ने महेंद्र नागर तो बसपा ने राजेंद्र सोलंकी को उतारा है। नोएडा सीट पर तीनों प्रत्याशी अलग-अलग जातियों से हैं, ऐसे में इस सीट पर लड़ाई दिलचस्प है।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations