चुनाव मैदान में कांग्रेस ने होशियारपुर से यामिनी गोमर व फरीदकोट से अमरजीत कौर साहोके को उतारा.....
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

कांग्रेस ने लोकसभा के 2 हलकों में पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने होशियारपुर से यामिनी गोमर और फरीदकोट से अमरजीत कौर साहोके को मैदान में उतारा है. कांग्रेस अब तक 13 सीटों में से 8 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है साथ ही 2 महिलाओं को मैदान में उतार कर विपक्ष को करारा जवाब दिया है.होशियारपुर से यामिनी गोमर को मैदान में उतारा गया है. यामिनी आम आदमी पार्टी की एग्जीक्यूटिव कमेटी की सदस्य रही हैं. कैप्टन अमरेंद्र सिंह के कार्यकाल में वह कांग्रेस में शामिल हुई थीं. यामिनी ने होशियारपुर से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था और 2.13 लाख वोट हासिल कर तीसरे नंबर पर रहीं थीं. गोमर का मुकाबला अब भाजपा की अनीता सोमप्रकाश, अकाली दल के सोहन सिंह ठंडल और आप के राजकुमार चब्बेवाल के साथ होगा. होशियारपुर से पवन आदिया ने भी निष्ठावान पार्टी नेता को टिकट दिए जाने की वकालत की थी.फरीदकोट (सुरक्षित) से कांग्रेस ने अमरजीत कौर सहोके को टिकट दी है. यहां मौजूदा सांसद मोहम्मद सिद्दीक की टिकट कटना तय माना जा रहा था. सहोके मोगा जिला परिषद की चेयरमैन रह चुकी हैं. उनके पति भूपिंदर सिंह सहोके ने 2022 में निहाल सिंह वाला से विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे. अमरजीत कौर का मुकाबला भाजपा के हंस राज हंस, आप के कर्मजीत अनमोल और अकालीदल के राजविंदर सिंह से होगा. फरीदकोट से परमिंदर सिंह डिंपल और संगत सिंह गिलजिया ने बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने का विरोध किया था.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations