भिलाई 07 जुलाई 2025, रविवार रात भिलाई में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक नवविवाहित दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि नवविवाहित दंपति स्कूटी पर सवार होकर रात को घूमने निकले थे। लेकिन किसे पता था कि यह उनकीआखिरी सवारी साबित होगी। तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और दोनों ने मौके परही दम तोड़ दिया। स्कूटीपर सवार नवविवाहित दंपति अपनी मौसी के घर से कोहका स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसेही वे पावर हाउस ओवर ब्रिज के पास, आईटीआई से पहले नाला क्षेत्र के समीप पहुंचे,रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से ज़ोरदार टक्करमार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार दोनों पति-पत्नी ट्रक के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान कोहका निवासी मुकेश कुर्रे (28 वर्ष) और उनकी पत्नी कमलेश्वरी कुर्रे (26 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक दंपति की शादी को महज दो महीने ही हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। नवविवाहित जोड़े की इस तरह मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर जम कर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगोंको समझाया और शांत कराया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। किसे पता था कि यह रात उनकी ज़िन्दगी की आखिरी रात साबित होगी। घर की दहलीज से नएसपनों के साथ निकले इस जोड़े ने यूं सड़क पर दम तोड़ दिया, कि आंखें नम हो गईं।

Facebook Conversations