रिलायंस चेयरमैन और एशिया के सबसे रईस इंसान मुकेश अंबानी का जन्म भारत में नहीं बल्कि यमन में हुआ था. उनके नेतृत्व में Reliance Industries नई बुलंदियां छू रही है और देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है आज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का जन्मदिन है. 19 अप्रैल 1957 को जन्मे मुकेश अंबानी शुक्रवार को 67 साल के हो गए. उनका जन्म भले ही भारत के बाहर यमन में हुआ, लेकिन देश में उन्होंने अपनी काबिलियत और मेहनत की दम पर ऐसा कारोबारी साम्राज्य स्थापित किया, जिसका दुनिया में डंका है. आज मुकेश अंबानी भारत ही नहीं एशिया के सबसे अमीर इंसान हैं और दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में 11वें पायदान पर काबिज हैं.
tvarit khabren -satyabhama durga riporting

Facebook Conversations