राजनांदगांव। सर्वधर्म समभाव के उद्देश्य को लेकर चल रही आदर्श गांव सुरगी की मानस मंडली संगम मानस परिवार की प्रस्तुति विभिन्न स्थानों पर होगी. मंडली के मुख्य गायक विजेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि इस मंडली के व्याख्याकार मानस मर्मज्ञ हरभजन सिंह भाटिया, मुख्य गायक विजेंद्र कुमार साहू- लोक गायक, रोशन साहू- हारमोनियम ,कोरस, चुरामन पटेल- तबला, राम यादव- आर्गन, बेंजो, टेपाल पटेल- ढोलक, कोरस करण साहू- ऑक्टोपैड में अपनी भूमिका निभाते हैं. इस मानस परिवार की प्रस्तुति 8 जनवरी को जेवरा सिरसा, 11 जनवरी को सिंगापुर, 12जनवरी को खैरा, रवेली 13 जनवरी को मोतीपुर, 15 जनवरी को भोथीपारखुर्द,20 जनवरी को हरदी,जेवरतला , 23 जनवरी को कसही,24 जनवरी को सिंगापुर,जेवरतला,10फरवरी को खर्रा, गुंडरदेही और बोरई, गनियारी और 18 फरवरी को कमरौद, बालोद में होगी.
त्वरित ख़बरें - सर्वधर्म समभाव का प्रचार प्रसार करना मंडली का उद्देश्य

Facebook Conversations