रायपुर: महादेवघाट विसर्जन कुण्ड में दोपहर 2 बजे तक 100 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
त्वरित ख़बरें - रायपुर ब्यूरों प्रमुख प्रिया शर्मा

रायपुर। महादेवघाट पाटन पुलिया के समीप स्थित नगर निगम के विसर्जन कुण्ड में दुर्गा माता की प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन जारी है। बुधवार को दोपहर 2 बजे तक 100 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका था। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कुण्ड स्थल पर भक्तों की भीड़ जुट रही है। प्रशासनिक व्यवस्था के बीच श्रद्धालु विधि-विधान से माता रानी को विदाई दे रहे हैं।


नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षण


नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने जोन 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल सहित संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विसर्जन कुण्ड की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता शत्रुहन देशलहरे, उपअभियंता लोचन प्रसाद चौहान, भूपेंद्र दिल्ली सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अपर आयुक्त ने स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


नगर निगम प्रशासन द्वारा विसर्जन स्थल पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations