उपयोगी समाग्री आर.आर.सेन्टर में दान करने महापौर ने की नागरिकों से अपील :
त्वरित खबरे :

23 मई 2023

राजनांदगांव । मिशन लाईफ एवं एसबीएम 2.0 अंतर्गत नेरी लाईफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान प्रारंभ करने एवं शहरों में रिड्यूज, रियूज एवं रिसायकल (आर.आर.आर.) सेन्टर (उपयोगी समाग्री आदान-प्रदान केन्द्र) स्थापित करने भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार नगर निगम में क्रियान्वयन करने निगम आयुक्त  अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर निगम के मिशन क्लीन सिटी द्वारा 18 एकड़ एसएलआरएम सेन्टर मेें आर.आर.आर. सेन्टर स्थापित किया गया जिसका गत दिनों शुभारंभ महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने किया। जिसमें महापौर द्वारा सेन्टर प्रभारी को पुरानी किताबे, पुराना फिल्टर भंेट किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य  गणेश पवार, खाद्य विभाग के प्रभारी सदस्य  संतोष पिल्ले, एसबीएम के नोडल अधिकारी .के.रामटेके उपस्थित थे।

शुभारंभ अवसर पर महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि शासन मंशानुरूप उपयोगी समाग्री आदान-प्रदान केन्द्र (आर.आर.आर. सेन्टर) 18 एकड़ एसएलआरएम सेन्टर में प्रांरभ किया जा रहा है, इसी प्रकार शहर के सभी एसएलआरएम सेन्टरों में आर.आर.आर. सेन्टर स्थापित किया जायेगा। जहॉ पुराने कपडे, उपयोगी किताबे, टेबल, कुर्सी, साईकिल, झोला,काच के समान व क्राकरी, कम्बल, गद्दा, बैग, सूटकेस, खिलौना, कार्डबोर्ड पेपर, कूलर, फैन, होम एपलायसेस एवं बर्तन दान किये जायेगे। उन्होंने कहा कि इसके लिये मेरी लाईफ मेरा स्वच्छ शहर के नाम से शहर में आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर आर.आर.आर. सेन्टर की महत्ता को बताया जायेगा और उनसे उपरोक्त पुरानी समाग्रियों के अलावा अन्य चीजे दान करने अपील की जायेगी। एसएलआरएम सेन्टरों में इन समाग्रियों को पुनः उपयोग और पुर्नचक्रण के लिये नवीनीकरण किया जायेगा, ताकि इसका पुनः उपयोग किया जा सके।

महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि बेनर, पोस्टर तथा पाम्पलेट के माध्यम से स्वच्छता दीदीया घर घर जाकर आर.आर.आर. सेन्टर के महत्व को बताये और लोगों से उपरोक्त उपयोगी समान अपने नजदीकि एसएलआरएम सेन्टरों में दान करने अपील करे। इस अवसर पर मिशन क्लीन सिटी सहायक प्रभारी  पवन कुर्रे, पीआईयू  देवेश साहू सहित समस्त सेन्टर के सुपरवाईजर उपस्थित थे।  

YOUR REACTION?

Facebook Conversations