राजनांदगांव : जिला राजनांदगांव संस्कार धानी से लगें हुए सुकूलदैहान समीपस्थ एतिहासिक सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पर आगामी 01जून को सदगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव पर्व पर छत्तीसगढ़ राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा एवं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद संतोष पाण्डेय के अनुशंसा पर सुप्रसिद्ध भजन गायक दूरदर्शन एवं रेडियो कलाकारों सरल सरिता भजनामृत मंडली के संचालक सुरेश ठाकुर एवं साथियों द्वारा संध्या 4.00बजे भजन कीर्तन होगा।इस पावन शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष माननीय नीलू शर्मा जी के सानिध्य में प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही साथ जिला पंचायत राजनांदगांव के उपाध्यक्ष श्रीमती किरण अमर साहू के अध्यक्षता और विशिष्ट अतिथि --मान श्रीमती लता अजय सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़, माननीय गुलाब वर्मा संरक्षक,मान नरबद वर्मा अध्यक्ष चातुर्मास आयोजन समिति के गरिमामय उपस्थिति होगी। साथ ही तहसील साहू संघ डोंगरगढ़ सम्मानित पदाधिकारी सर्व हंसराज साहू अध्यक्ष, हेमंत कुमार साहू संरक्षक, नेतराम साहू उपाध्यक्ष,और सहसपुर जारवाही मंडल साहू समाज के अध्यक्ष प्यारा दास साहू , सचिव भूषण दास साहू,न्याय प्रकोषठ के संयोजक मदनमोहन साहू श्रीमती जयश्री साहू वरिष्ठ समाजसेवी रहेंगे।इस आयोजन के प्रमुख सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी गादीपति महंत सेवादास साहेब जी और ट्रस्टी के सम्मानित अध्यक्ष फलेश कुमार साहू के विशेष सहयोग से संपन्न होगी।यह जानकारी सदगुरु कबीर आश्रम पेंडरी के सहप्रभारी श्रीमती नेहा निरंजन साहू ने दी है।
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations