दुर्ग। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर नगर पालिक निगम दुर्ग परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के साथ नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधियों और निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में अखंड ज्योति कलश प्रज्वलित किया। मां दुर्गा के जयकारों से निगम परिसर भक्तिमय हो उठा।
नवरात्र के पहले दिन मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर को रंगोली और फूलों से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर नगर की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
नगर की सुख-समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना
पूजा-अर्चना के दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नवरात्र शक्ति, साधना और भक्ति का पर्व है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने मां दुर्गा से नगर की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर ने कहा कि नगर निगम परिवार नवरात्र के इस पावन अवसर पर नगरवासियों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता है। मां दुर्गा की कृपा से दुर्ग नगर निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े, यही सभी की सामूहिक प्रार्थना है।
जनप्रतिनिधियों और निगम कर्मचारियों ने की पूजा-अर्चना
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नरेंद्र बंजारे, लीलाधर पाल, शशि साहू, हर्षिका जैन, रंजीता पाटिल और जितेंद्र ताम्रकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, लता यादव, हेमलता वर्मा, किरण अग्रवाल, साक्षी चौहान, चित्रलेखा चंद्राकर, प्रिंसी शर्मा, मुन्ना यादव और दामिनी भुवाल सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने मां दुर्गा के समक्ष श्रद्धा व्यक्त करते हुए अखंड ज्योति के दर्शन किए।
धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुरू हुए नवरात्र महोत्सव में नगरवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान निगम परिसर में भक्तिमय वातावर

Facebook Conversations