संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा उतई मंडल द्वारा कलश वंदन अभियान संपन्न सैकड़ों कि सांख्य में कार्यकर्त्ता हुए शामिल...
आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी,उतई मंडल द्वारा उतई नगर पंचायत में कलश वंदन अभियान का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास महाराज जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर जी ने कहा कि गुरु रविदास जी ने 650 वर्ष पूर्व ही मन चंगा तो कठौती में गंगा और "ऐसा चाहूं राज मैं,जहां मिले सबन को अन्न"का संदेश दिया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" के मंत्र से साकार कर रही है।शीतला ठाकुर ने कहा कि गुरु रविदास जी ने जात-पात को मिटाकर "बेगमपुरा" जैसे समतामूलक समाज की कल्पना की थी।आज यह कलश यात्रा पूरे उतई मंडल में सामाजिक समरसता,शिक्षा और स्वच्छता का संदेश लेकर जाएगी।यात्रा कि प्रारंभ उतई मिनीमाता चौक,से मुख्य बाजार चौक मार्ग होते हुए उतई नगर पंचायत के सामने पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में समापन किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण यदु, चंदू देवांगन महामंत्री,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, पार्षद सोनू राजपूत,महिला मोर्चा अध्यक्ष विमला कामड़े,पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू,खूबीराम साहू,सुनीता चंद्राकर,लता सोनवानी,शिव ठाकुर,उतई नगर पंचायत एल्डरमैन शशिकांत वर्मा,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री हर्ष चंदेल,महामंत्री शुभम वर्मा,हरीश यादव,रंजना चंद्राकर,एकता चंद्राकर,राहुल देव यादव,गौतम चंद्राकर,कांति साहू,दिलीप ठाकुर,ओपी चंद्राकर,मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष,महिला मोर्चा की बहनें,युवा मोर्चा के कार्यकर्ता,पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।*

Facebook Conversations