राजनांदगांव । संस्कारधानी में अच्छे-अच्छे लोग रहते हैं लखोली की घटना को लेकर इस तरह की दोबारा घटना ना घटे इसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विक्की पटेल ने अपने जारी एक बयान में आवास योजना के हितग्राहियों से अपील करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्ग के लोगों के लिए काम कर रहे है जैसे कि मजदूरों, किसानों व आवास से वंचित सभी लोगों का ख्याल किया। नियम कायदे कानून के तहत सभी को आवास का लाभ भी लाभ मिलेगा। किसी के बहकावे में ना आकर लखोली की घटना की तरह दोबारा घटना ना घटे इसके लिए निगम प्रशासन के द्वारा हितग्राही नियम कायदे कानून के तहत आएंगे तो सभी को आवास का फायदा जरूर मिलेगा। निगम प्रशासन लोगों को आवाज देने के लिए ही है बशर्ते नियम कायदे कानून से आने पर सभी हितग्राहियों का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने संस्कारधानी के लोगों से अपील किया है कि लखोली में आवास योजना से वंचित चिढ में एक महिला ने अपने ही ऊपर मिट्टी तेल डालकर अपने ही आपको आग लगा ली। इस तरह की घटना को अंजाम ना दे जिससे संस्कारधानी की छवि धूमिल हो।
त्वरित खबरे-0 कहा - नियम कायदे कानून के तहत आने पर सभी को मिलेगा आवास किसी के बहकावे में न आए

Facebook Conversations