राजनांदगाव। जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गर्रापार में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ भी खेल से जुड़ी बातें उन्हें बताईं। कार्यक्रम में बतौर अध्यक्षता में शामिल हुई राजुकमारी सिन्हा ने संकुल स्तरीय खेलकूद खो-खो, बोरा दौड़, कबड्डी, आलू दौड़ सहित अन्य खेलों को रोचकता से देखा। कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर फुल-मालाओं से स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती राजकुमारी सिन्हा ने कहा कि इस उम्र में बच्चों को जिस तरह ढाला जाएगा, उनका भविष्य उसी तरह का होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में छिपी खेल प्रतिभा सामने आती है और वो सार्वजनिक रूप से खेलकूद के मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने से हिचकते नहीं हैं। राजकुमारी सिन्हा ने बच्चों की प्रतिभा को सराहते हुए कहा कि शुरुआत से इस तरह के आयोजनों में प्रतिभागी बनने से बच्चों का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है। उन्होंने अपने बचपना याद करते हुए कहा कि वो भी इस तरह के खेलों में हमेशा आगे बढ़कर हिस्सा लेते थे और आज भी जब कभी अवसर मिलता है तो वो क्रिकेट, कबड्डी या अन्य खेलों का हिस्सा जरूर बनते हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए तरह-तरह के आयोजन किये हैं और अभी कुछ ही समय पहले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की कई प्रतिभाएं निखार कर सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। इसका श्रेय शिक्षकों को जाता है, क्योंकि बच्चों का विकास, उनका जीवन लक्ष्य शिक्षक तय करता है और शिक्षक हमेशा बच्चे आगे बढ़ें यही कामना करते हैं।
संकुल स्तरीय इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज सिन्हा पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के सदस्य जनपद सदस्य श्रीमती भुनेश्वरी साहु, श्रीमती प्यारे लाल मांडवी सरपंच कोलियरी, बसंत लाल सिन्हा सरपंच दैहन,श्रीमती मुलेश्वरी श्याम सरपंच जोशीलमती, बालमुकुंद कुंजाम सरपंच गर्रपार, भागवत कोर्राम ग्राम पटेल,सहित बड़ी संख्या में जोशीलामति दैहान कोलिहारी गर्रापर के ग्रामवासी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Facebook Conversations