सीएम भूपेश बघेल ने लाइन में खड़े होकर किया मतदान.....बोले- अबकी बार 75 पार.....
त्वरित ख़बरें

दुर्ग- दूसरे चरण का मतदान जारी है पाटन के कुरूदडीह के प्राइमरी स्कूल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वोट दिया|  भूपेश बघेल ने जीत का दावा करते हुए कहा, अबकी बार 75 पार| इतना ही नहीं अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी के लिए भूपेश बघेल ने चुटकुले अन्दाज़ में कहा कि, रिश्ते में हम तुम्हारे बाप लगते हैं |

आगे सीएम बघेल ने यह भी कहा, हमने किसानों के लिए, महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए, मज़दूरों के लिए जो गारंटी दी है| उस गारंटी का नतीजा है कि, बूथों में लोग बढ़-चढ़कर आ रहे हैं |

इन 70 विधानसभा सीटों में हो रहा मतदान

विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी-बालोद, डौंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations