शपथ ग्रहण समारोह 14 जनवरी को अंबागढ़ चौकी में
त्वरित ख़बरें -

राजनांदगांव। बस स्टैंड अंबागढ़ चौकी मे जगतनियंता की असीम कृपा एवं भक्त माता कर्मा के आशीर्वाद से जिला साहू संघ मोहला- मानपुर ,अंबागढ़ चौकी के मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम 14 जनवरी 2023 शनिवार को संपन्न होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टहल सिंह साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर, विशेष अतिथि इंद्र शाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक मोहला मानपुर ,दलेश्वर साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगांव ,संदीप साहू अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, श्रीमती छन्नी साहू विधायक खुज्जी विधानसभा क्षेत्र ,श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव ,संजीव शाह पूर्व संसदीय सचिव भुनेश्वर साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़, श्रीमती मोहन कुमारी साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, श्रीमती शीलू साहू संयोजक महिला प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ, भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव ,तीलेश्वर साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ खैरागढ़, छुईखदान,गंडई ,कमल किशोर साहू पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव, संजय जैन सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़, विद्या ताम्रकार अध्यक्ष नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी ,अनिल मानिकपुरी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबागढ़ चौकी, गुलाब गोस्वामी भाजपा मंडल अध्यक्ष अंबागढ़ चौकी होंगे। उक्त जानकारी रूपेंद्र साहू (मिडिया प्रभारी) ने दी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations