शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 20 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित
त्वरित ख़बरें -

राजनांदगांव 06 जनवरी 2023। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम टेड़ेसरा, तोरनकट्टा एवं जोरातराई में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए 20 जनवरी 2023 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक एवं पात्र वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि शाखा समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वसहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति निर्धारित तिथि तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हंै। प्रत्येक शासकीय उचित मूल्य दुकान के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations