शादी मुबारक:सिंगर मिलिंद गाबा ने लिए प्रिया बेनीवाल संग सात फेरे, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वेडिंग फोटोज
त्वरित खबरे -

सिंगर मिलिंद गाबा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने शनिवार (16 अप्रैल) को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। अब दोनों की शादी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें मिलिंद और प्रिया बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इन फोटोज में मिलिंद गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए, वहीं प्रिया कढ़ाई वाले लहंगे में दिखीं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक दोनों को बधाई दे रहे हैं।

मिलिंद और प्रिया की प्री-वेडिंग सेरेमनी इस हफ्ते की शुरुआत में शुरू हुई थी। दोनों की शादी में भूषण कुमार, मीका सिंह, गुरु रंधावा, सपना चौधरी, सुरेश रैना, प्रिंस नरूला और सुयश राय सहित कई सेलेब्स शामिल हुए।

Image

            मिलिंद गाबा पत्नी प्रिया बेनीवाल के साथ


Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations