SECL कर्मी की पत्नी ने लगाई फांसी : मचा हड़कंप...जानिए सुसाइड नोट में किसे बताया जिम्मेदार…
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

कोरबा-  कुसमुंडा थाना अंतर्गत आदर्श नगर कॉलोनी में एसईसीएल कर्मी की पत्नी ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी है |साथ ही एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है |घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है|  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है |

 6 माह पहले ही भटगांव से ट्रांसफर होकर एसईसीएल कर्मी का परिवार आया है|  ऐसे में कुछ महीने बाद ही 44 वर्षीय लक्ष्मी श्रीवास ने ये घातक कदम उठाया है|  जानकारी के अनुसार, नंदकुमार कुसमुंडा खदान में वेल्डर के पद पर पदस्थ हैं| घर पर पति पत्नी ही रहते थे, दो बच्चे बाहर पढ़ाई करते हैं |

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें मृतिका ने लिखा है कि, मौत की जिम्मेदार खुद है| किसी को परेशान ना किया जाए. पुलिस मामले की तलाश कर रही है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations