साहू समाज के जिलाध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का हाथ....इससे नाराज समाज के 100 से ज्यादा लोगों ने कर लिया भाजपा प्रवेश....
त्वरित ख़बरें

 कवर्धा- साहू समाज के जिला अध्यक्ष समेत दो अन्य पदाधिकारियों ने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया |मंत्री मोहम्मद अकबर ने उन्हें कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया |अब इसके बाद साहू समाज के अन्य पदाधिकारियों ने कांग्रेस में शामिल हुए साहू समाज के जिला अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है| साहू समाज जिला अध्यक्ष शीतल साहू के कांग्रेस प्रवेश को उन्होंने उनका व्यक्तिगत मामला बताया है |साथ ही इसे साहू समाज का कोई सरोकार नहीं होना बताया है |

समाज ने बैठक कर शीतल साहू को जिलाध्यक्ष के पद से भी हटा दिया है| इतना ही नहीं शीतल साहू के गांव गनव भेदली और कुटकीपारा के सैकड़ो ग्रामीण गुरुवार देर रात अचानक भाजपा कार्यालय पहुंचे| जहां लोगों ने शीतल साहू के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया |

 प्रलोभन के कारण तीनों पदाधिकारियों के कांग्रेस में प्रवेश करना बताया| उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी को भ्रष्ट करने की योजना बनाई है| साथ ही शीतल साहू के कांग्रेस प्रवेश के बाद साहू समाज के लोगों ने बैठक बुलाई और साहू समाज के जिला अध्यक्ष से पद मुक्त कर दिया है| उसी के गांव के सैकड़ों लोगों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा का दामन थामा है |

इधर समाज के पुरुषोत्तम साहू का कहना है कि तीन लोगों के कहने से नहीं होता, वो लोग समाज से बिना पूछे अकेले निर्णय लिए हैं| आज पूरा साहू समाज भाजपा के साथ खड़ा है| साहू समाज पक्का समाज है और बीजेपी का दामन कभी नहीं छोड़ सकता |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations