रुवातला पंचायत में भ्रष्टाचार ग्रामीणों ने की जिला पंचायत सीईओ से शिकायत :
त्वरित खबरे :

1 फरवरी 2023

राजनांदगांव । आज छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विक्की पटेल के नेतृत्व में डोंगरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रुवातला के ग्रामीणों ने ग्राम में कराया जा रहे निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सरपंच के खिलाफ जिला पंचायत सीईओ से शिकायत की है।

ग्राम पंचायत रुवातला के उपसरपंच राम सिंग वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत रुवातला सरपंच द्वारा कम काम कराकर अधिक बिल बनवाता है। जो की वार्ड नंबर 5 में पुलिया रिपेरिंग का काम किया था जिसकी लम्बाई 10 फिट चौडाई 2 फिट है जिसका बिल 26000 लगाया है जो की फर्जी है और गली लाइट किसी मिस्त्री से बनवा कर नया बिल पेश करता है। और तालाब में पचरी रिपेरिंग में कम काम कराकर अधिक बिल बनता है जो की माता तालाब में बोर खनन में अधिक बिल लगाया है और गाँव के गली में मुरुम फिल्ड का काम किया है उसमे भी अधिक बिल लगाया है जो की सरपंच द्वारा अवोर्ड मद का 8 लाख मिला था उसका कोई हिसाब नहीं मिला है।इन सब कामो का जाँच किया जाये। जिला पंचायत सीईओ को शिकायत करने के दौरान मुख्य रूप से विक्की पटेल के साथ उपसरपंच राम सिंग वर्मा, सेमन वर्मा, उमेश वर्मा, सावित्री साहू, मुकेश वर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations