रिफ्यूजी:अभिषेक बच्चन ने याद किया पहली फिल्म की शूटिंग के दिनों को, बोले-मुझे देखने के लिए गांव के लोग ट्रैक्टर में भरकर आए थे
त्वरित खबरे

 १५ अप्रैल बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, तब उन पर अपने पिता की पॉपुलैरिटी की वजह से काफी प्रेशर था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' के पहले सीन की शूटिंग को देखने के लिए पूरी स्टार कास्ट उनके काम को देखने के लिए आई थी, जिसकी वजह से वो काफी घबरा गए थे।

ढेर सारे लोग आ गए थे, अभिषेक को देखने

अभिषेक से जब पूछा गया कि उनके पिता की पॉपुलैरिटी की वजह से क्या उन पर ज्यादा प्रेशर था? इस पर अभिषेक ने कहा, "सच कहूं तो हां। शुरुआत में ऐसा था कि लोग क्या कहेंगे, लोग क्या सोचेंगे। मुझे याद है मैं 'रिफ्यूजी' के लिए शूट कर रहा था। ये मेरी पहली फिल्म थी और मेरा पहला शूट था। उस समय वहां ढेर सारे लोग आ गए थे, मुझे देखने के लिए क्योंकि सबको सुनने में आया था कि बच्चन का बेटा जो है वो शूटिंग कर रहा है।"

ट्रैक्टर भरकर गांव के लोग आए थे अभिषेक की शूटिंग देखने

अभिषेक ने आगे कहा, "आस-पास के गांव के लोग ट्रैक्टर में भरकर आए थे। पूरी स्टार कास्ट, अनुपम खेर अंकल फोटो में मौजूद थे और वो मेरे एक्टिंग टीचर थे, जिन्हें मैं बचपन से जानता था। करीना, कुलभूषण खरबंदा जी, पद्मिनी कपाड़िया जी, यह सब लोग उस सीन में थे। रीना रॉय और बाकी एक्टर्स ये सोचकर आए थे कि अरे बच्चे का पहला शॉट है। देखते हैं क्या करता है।"

अभिषेक शूटिंग के समय घबरा गए थे

अभिषेक ने कहते हैं, "और मैं एकदम परेशान हो गया था। मैंने कई बार शूटिंग के समय गड़बड़ी कर दी। मैं बस घबरा गया था। मैंने सोचना शुरू कर दिया कि ये लोग अभी होटल जाएंगे। फिर पीसीओ में घुसके फोन करेंगे और डैड को बोलेंगे, 'एक दम बकवास है, इसको फिल्म से निकाल दो और इसे कहीं और लगा दो काम पे'। फिर मैंने सोचना शुरू किया, 'ओह, वो सभी मिस्टर बच्चन के बेटे को देखने आए हैं और मैं कितना बेकार काम कर रहा हूं।"

YOUR REACTION?

Facebook Conversations