रायपुर में रैश ड्राइविंग से बुजुर्ग की मौत:2 कारों की टक्कर, महिला और दो बच्चे जख्मी, हादसे से पहले शराब पीते युवकों का VIDEO
तवरित खबरें :पायल रिपोर्टिंग

रायपुर। राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो कारों के बीच जोरदार टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे से पहले कुछ युवकों का शराब पीते हुए वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना से पहले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हादसे में घायल महिला और दोनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, बुजुर्ग की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।

सड़क पर लापरवाही पड़ सकती है भारी: यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना और तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाना दूसरों की जिंदगी के लिए भी खतरा बन सकता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations