एक महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर इलाज कराने डॉक्टर के पास पहुंची थी, लेकिन जांच के नाम पर उसके साथ अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉक्टर ने महिला के पति को पर्दे के पीछे बैठा दिया और जांच के बहाने उसके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छुआ।
महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रहे अवैध इलाज और झोलाछाप डॉक्टरों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Facebook Conversations