छत्तीसगढ़ में अर्नब का असर कम, अब बढ़ेगी गर्मी: 3 से 5 डिग्री तक चढ़ेगा तापमान, आज कुछ जिलों में बारिश के आसार
त्वरित खबरें : भूमिका रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश में एक बार फिर गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

हालांकि, आज प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालिया बारिश का असर बेमेतरा जिले में भी देखने को मिला, जहां खेतों में कटी हुई धान की फसल भीग गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम में बदलाव के चलते आने वाले दिनों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी महसूस हो सकती है। किसानों को सलाह दी जाती है कि कटी हुई धान की फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations