रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के लिए आज प्रचार प्रसार थम जाएगा| प्रचार करने का अंतिम दिन राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का मजमा लगा रहने वाला है| इसी बीच कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अलग-अलग जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में आमसभा कर धुआंधार प्रचार प्रसार करेंगे| उसके बाद भूपेश बघेल दुर्ग जिले में रोड शो करेंगे |
राहुल गांधी का कार्यक्रम
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे |
बेमेतरा और बलौदा बाजार में चुनावी सभा लेंगे |
राहुल गांधी दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे |
दोपहर 1 बजे बेमेतरा में के BTI मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे |
दोपहर 2.50 बजे बलौदाबाजार स्टेडियम ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे|
शाम को 4.30 दिल्ली के लिए रवाना होंगे |
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कार्यक्रम
सीएम भूपेश बघेल का आज बेमेतरा और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे |
सीएम बघेल 12.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे |
12.50 बजे बेमेतरा जिला पहुंचेंगे |
दोपहर एक बजे बीटीआई मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे |
सीएम बघेल 2.10 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग जायेंगे |
दुर्ग शहर, वैशाली नगर, भिलाई नगर, अहिवारा में रोड शो करेंगे |
लगभग 5 बजे भिलाई 3 के मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे |

Facebook Conversations