पुलिस अधीक्षक राजनाँदगांव  प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेंडाड़ी के छात्र-छात्राओ से की मुलाकात*
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग मुज्जम्मिल खान ब्यूरो चीफ राजनांदगांव
छात्र छात्राओ को कैरियर गाइडेंस एवं सायबर अपराध के दुष्प्रभाव से अवगत कराया।

  राजनांदगाव:  पुलिस अधीक्षक  राजनांदगांव  प्रफुल्ल  ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री  भुपेश बघेल  के द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ हमर बेटी हमर मान ” के तहत  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेंडाड़ी में बालिकाओ को सुरक्षा सुनिश्चित करने अभिव्यक्ति एप्प, घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध , सायबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, कैरियर गाईडेंस के बारे में जानकारी दी गई । कार्यक्रम के दौरान छात्र –छात्राओ के डिसीप्लीन एवं युनीफार्म की तारीफ भी किया, नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा से समाज और परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को बताकर नशे से दूर रहने की समझाईस दी गई । सायबर अपराध से बचने के लिए फेसबुक, वाट्सअप, इस्टाग्राम, टेलीग्राम में अंजान व्यक्ति से फ्रेण्ड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करने अपना फोटो आधार, ओटीपी, दूसरो को शेयर न करने, किसी प्रकार की उत्पीड़न लैंगिक शोषन होने पर अभिव्यक्ति एप्स की माध्यम से शिकायत करने के विषय मे विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया ।

      कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW पद्मश्री तंवर, उप पुलिस अधीक्षक  IUCAW  नेहा वर्मा,  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़  प्रभात पटेल, थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक  रामअवतार ध्रुव, चौकी प्रभारी जोब उप निरीक्षक कमलेश देवांगन भी उपस्थित रहे। विद्यालय के  प्राचार्य  शिक्षकगण  एवं ग्रामीणजन के लगभग 200 की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कक्षा छठवीं से लेकर 12वीं तक सभी क्लासों में प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मोमेंटो से सम्मानित किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी उत्साहवर्धन हेतु कॉपी, पेन एवं सप्रेम भेंट दिया गया साथ ही अतिथियों को भी सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न प्रदाय किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations