पत्नी डिंपल और बेटी अदिति के साथ अखिलेश यादव ने  किया मतदान, कहा- BJP की होने जा रही बहुत बुरी हार...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी सांसद डिंपल यादव औ बेटी अदिति यादव के साथ मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की बहुत बुरी तरह हार होने वाली है.अखिलेश यादव ने मतदान के बाद प्रेसवार्ता की. उन्होंने कहा कि ये जो सरकार है झूठे वादे करने वाली सरकार है. किसान परेशान है और युवा के पास रोजगार नहीं है. महंगाई चरम सीमा पर है और भाजपा कुछ लोगों को मुनाफा दे रही है. भाजपा के लोग चुनावी बॉन्ड से पैसा लेते हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ जगहों पर मतदाताओं को परेशान किए जा रहे हैं. भाजपा की बहुत बुरी हार होने जा रही है.उत्तर प्रदेश की 10 सीटों में से मैनुपरी, बदायूं और फिरोजाबाद में सपा के तीन चेहरे मैदान में दमखम दिखा रहे है. इसी सियासी रण में सैफई से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदान किया है. पत्नी डिंपल यादव के साथ अखिलेश ने वोट डाला है. अभिनव आदर्श मतदान केंद्र पर अखिलेश ने वोट डाला है. बेटी अदिति यादव ने भी मतदान केंद्र पर वोट डाला है. धर्मेंद्र यादव ने भी अभिनव आदर्श मतदान केंद्र पर वोट डाला है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations