प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे । बस्तर संभाग के कांकेर जिले में नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित करेंगे। मोदी दोपहर 2 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुचें गये और 2 बजकर 45 मिनट पर कांकेर पहुचंगे जिसके बाद गोविंदपुर मैदान में एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। मोदी 4 महीने में पांचवीं बार छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं।
नक्सल क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को अलर्ट पर रखा गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और बीएसएफ, सीआरपीएफ की टीम तैनात की गई है।
कांकेर में कांग्रेस का दबदबा
कांकेर जिले की तीनों सीट समेत कांकेर लोकसभा की सभी 8 सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से भाजपा अपने पक्ष में माहौल तैयार करने की कोशिश में है। पीएम की सभा में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अलावा धमतरी और कोंडागांव से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होने हो सकते हैं।

Facebook Conversations