पंडित प्रदीप मिश्रा ने सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का किया विरोध कहा वह जगह तीर्थ है और तीर्थ ही रहनी चाहिए
त्वरित ख़बरें - पंडित प्रदीप मिश्रा ने सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का किया विरोध, व्यासपीठ से कहा- उसे तीर्थ स्थल ही रहने दिया जाए

बलौदाबाजार. ग्राम कोकड़ी में आयोजित आशुतोष शिव महापुरण कथा के तीसरे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने सम्मेद शिखर को लेकर बयान दिया. पंडित प्रदीप मिश्रा ने जैन मुनियों के तीर्थस्थल सम्मेद शिखर के समर्थन में बात कही. उन्होंने सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने का विरोध किया और व्यासपीठ से आवाहन किया कि जहां जैन धर्म की आस्था हो, जहां मुनियों ने तप किया हो, वह जगह तीर्थ ही रहनी चाहिए, ना कि घुमने फिरने का स्थान |

उन्होंने कहा कि वह जगह जैन धर्म के आस्था का केंद्र है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री आ जाएं और उनका नाम भर ले लिया जाए, अध्यक्ष आ जाए और नाम लिया जाए, उनके पद को ना बोला जाए तो बुरा लगता है, उसी प्रकार यह समवेत शिखर भी जैन धर्म के आस्था का केंद्र है. यदि वहां दूसरा कार्य किया जाएगा तो बुरा लगेगा. इसलिए वे मांग करते हैं कि उसे तीर्थ स्थल ही रहने दिया जाए.

उन्होंने आगे कहा कि समवेत शिखर हमारे पार्श्वनाथ भगवान का स्थान है, जहां का एक आनंद होना चाहिए. उसे पर्यटन या पिकनिक स्थल नहीं तीर्थ स्थल ही रहने दिया जाना चाहिए. वह पवित्र स्थल है

YOUR REACTION?

Facebook Conversations