फरहद में महिला जागृति शिविर सह सम्मान समारोह आयोजित
त्वरित ख़बरें

राजनांदगांव। ग्राम फरहद (सोमनी) में महिला बाल विकास परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण 1 द्वारा महिला जागृति शिविर सह आंगनबाड़ी केंद्र में दानदाताओं का सम्मान समारोह ग्राम फरहद सेक्टर सोमनी में रखा गया था। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बैगाटोला सरपंच योगेश्वर निर्मलकर मुख्य अतिथि हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना कर अतिथियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। अतिथियों द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई रस्म एवं अन्न प्रश्न्न रस्म अदाएगी की गई। गर्भवती माताओं को फूल माला पहनाकर, तिलक लगाकर आरती उतारकर, छोटे बच्चों का मुंह जुठाई रस्म अदाएगी की गई। मुख्य अतिथि योगेश्वर निर्मलकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि गर्भवती माताओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सावधान व सजग रहना चाहिए और पौष्टिक विटामिन से भरपूर पौष्टिक तत्वों का सेवन करना चाहिए ।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए और स्वास्थ्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। पर्यवेक्षक श्रीमती सारिका वैष्णव ने गर्भवती महिलाओं को मौसम का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतने की जानकारी दी और उन्होंने महिलाओं को भरपूर पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी

ग्राम फरहद की गंगा स्वयं सहायता समूह द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को चप्पल स्टैंड प्रदान किया गया ।कार्टून फैक्ट्री सोमनी द्वारा बच्चों को बैग, पानी बॉटल, पेंसिल वितरण किया गया और फेयर फ्लेक्स कंपनी द्वारा वाटर फिल्टर प्रदान किया गया । इस कार्यक्रम में सरपंच योगेश्वर निर्मलकर ,धनुष साहू पंच, कमल किशोर साहू पंच ,प्रवेक्षक श्रीमती सारिका वैष्णव सोमनी सेक्टर के आँगनबाडी कार्यकर्ता ग्राम बैगा टोला ,ककरेल, ठेकवा, इंदावानी, मौहाभाठा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations