फायरिंग के बाद बीकानेर में तनाव
त्वरित ख़बरें - दुकानें बंद कराने पहुंचे लोगों पर लाठीचार्ज, पुलिस फोर्स तैनात; मारपीट के बाद एक युवक को मारी थी गोली

युवक को गोली मारने के बाद मारपीट के विरोध में दुकानें बंद कराने पर बीकानेर में तनाव हो गया। दो गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

दरअसल,अंबेडकर सर्किल पर सोमवार शाम हुई फायरिंग और मारपीट के बाद मंगलवार सुबह हालत बिगड़ गए। जिस युवक से मारपीट की गई थी, उसके समर्थकों ने बंद काआह्वान किया था। इस पर बड़ी संख्या में लोग दाऊजी मंदिर रोड पर दुकानें बंद कराने पहुंचे। इस दौरान दूसरे गुट के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तनाव हो गया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। क्षेत्र में फिलहाल तनाव के हालात बने है और पुलिस बल तैनात है ।

हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष हिरासत में
मामले में दोनों तरफ से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष जेठानन्द व्यास को भी कोटगेट पुलिस ने हिरासत में ले लिया। व्यास के समर्थकों और पुलिस के बीच में खींचतान भी हुई। खुद व्यास ने पुलिस के साथ जाने से मना किया तो उन्हें जबरन गाड़ी में डाला गया।

संभागीय आयुक्त, IG, SP पहुंचे
उधर, मामला बढ़ते देख संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, IG प्रफुल्ल कुमार, SP योगेश यादव कोटगेट थाने पहुंच गए। यहां वार्ता के लिए दोनों पक्षों से कुछ लोगों को बुलाया गया। इसमें नगर विकास न्यास के पूर्व चेयरमैन मकसूद अहमद भी शामिल है। दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है।

गली में पत्थरबाजी करते हुए।

                                                                                   गली में पत्थरबाजी करते हुए।

यह है पूरा मामला

बीकानेर में सोमवार शाम युवक तेजस्वी गहलोत को बीच सड़क पर गोली मार दी गई थी। गोली उसके पैर में लगी है। युवक की मौत नहीं हुई तो उस पर लाठियों व तलवारों से हमला कर दिया। बदमाश पीड़ित को लगातार पीटते रहे। फिर मौके से चले गए। ये किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। युवक को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया है। इस बीच बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मौके से एक गाड़ी जब्त की है, जिसमें तलवारें और डंडे भी मिले ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations