Petrol-Diesel पर झटका, जानिए कहां बढ़ गए दाम, कहां मिली राहत, फटफट करें चेक :
त्वरित खबरे :

4 फरवरी 2023

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं. हालांकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों से पंजाब में आम लोगों को झटका लगा है.

दरअसल, पंजाब सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर 90 पैसे प्रति लीटर वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) लगाने का फैसला किया है.

ये है रेट लिस्ट देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है.

कोलकाता में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 106.03 रुपये और 92.76 रुपये पर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये पर बिक रहा है.

बता दें कि वैट और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं। रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations