30 जनवरी 2023
राजनांदगांव। डोगरगढ़ /ग्राम रेंगा कठेरा (तुमड़ीबोड़) मे समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में मां बमलेश्वरी देवी की आंचल में बसा ग्राम रेंगाकठेरा (तुमड़ीबोड) में मां गढ़ माता एवं शीतला देवी की असीम आशीर्वाद से समस्त ग्राम वासियों के मन में भी शक्ति देवी की आराधना के लिए सत चंडीय यज्ञ का परम पुनीत आयोजन समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासियों के कल्याण हेतु भव्य आयोजन किया गया। नव दिवसीय पंच कुंडीय शतचंडी महायज्ञ एवं दिव्य राम कथा महोत्सव कार्यक्रम के तहत रामचरितमानस प्रवचन दिनेश भारती गोस्वामी (मानस प्रवक्ता), विद्या देवी शारदा महिला मानस प्रवचन प्रवक्ता ग्राम सिधोरी खुर्द कुरूद धमतरी ,प्रवचन हरिदास महाराज संकटमोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर घोटवानी, बेमेतरा ,पंडवानी गायिका श्रीमती गंगा बाई मानिकपुरी जी जय गुरुदेव पंडवानी सुमला भाठा मगरलोड, धमतरी ,पुरखा के धरोहर जस झांकी रेंगाकठेरा, फन्नु बैरागी भजन सम्राट संगीत बंदौरा कवर्धा, प्रवचन कर्ता सुश्री विद्या दुबे कामदगिरी पीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूप चार्य जी महाराज की कृपा पात्र शिस्या बाजार चारभाठा कवर्धा, पंडवानी देवेंद्र सिंह वर्मा ग्राम बघमरा जालबांधा ,रामचरितमानस प्रवचन कर्ता संतोष गोस्वामी जी ग्राम साराडीह महासमुंद ,यज्ञ आचार्य पंडित रामखिलावन दुबे जी नागतराई डोंगरगढ़ थे।

Facebook Conversations